उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

व्यापारी सम्मान यात्रा का नगर के व्यापारियों ने किया भव्य स्वागत

जालौन (बृजेश उदैनिया)उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष में पूरे प्रदेश में भ्रमण कर रही व्यापारी सम्मान यात्रा का जालौन नगर में भव्य स्वागत किया गया।

जिला उपाध्यक्ष पवन पाटकर, पवन अग्रवाल के संयोजन में औरैया रोड पर नगर के प्रवेश द्वार पर सैकड़ों की संख्या में व्यापारियों ने व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, महामंत्री डॉ दिलीप सेठ, जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता, युवा जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन वर्मा, महामंत्री मनीष अग्रवाल, तरुण तिवारी, हरिओम बाजपेई आदि का माल्यार्पण व पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। वहां से व्यापारी स्वाभिमान यात्रा का महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उषा गुप्ता, गिरीश गुप्ता के आवास पर बलराम सोनी, पंकज गर्ग, मेहुल गर्ग विजय महाजन, व्यापारी नेता दीपक मित्तल, पुनीत मित्तल, चंद्र प्रकाश यादव के सिटी सेंटर एवं पूरे बाजार में व्यापारियों ने फूल मालाओं से व्यापारी नेताओं का माल्यार्पण कर यात्रा का स्वागत किया।

नगर के प्रमुख मार्गो से भ्रमण कर व्यापारी स्वाभिमान यात्रा गल्ला मंडी में जनसभा में परिवर्तित हो गई सभा को संबोधित करते हुए व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मुकुंद मिश्रा ने कहा कि स्वर्गीय श्याम बिहारी मिश्रा के द्वारा 50 वर्ष पूर्व स्थापित व्यापार मंडल व्यापारियों के हितों की लड़ाई सदैव से लड़ता रहा है। प्रदेश के व्यापारियों की प्रत्येक समस्या चाहे वह मंडी शुल्क, खाद्य विभाग या जीएसटी से संबंधित हो सभी के सरलीकरण के लिए उद्योग व्यापार मंडल संघर्षरत है। सभा को गल्ला व्यापार संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप महेश्वरी, प्रदेश महामंत्री डॉ दिलीप सेठ, महेंद्र पाटकार मृदुल आदि ने भी संबोधित किया। गल्ला व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रेम दास गुप्ता, योगेश अग्रवाल, राजू मानपुरा, महेंद्र राठौर, मोहन कुशवाहा, अंशुल सक्सेना, पंकज गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, पवन पाटकार, अंजनी पाटकार, अनुराग गुप्ता, अनुराग विश्नोई, अखिलेश गुप्ता, सुशील, राजीव, गौरव गुर्जर, विनय महेश्वरी, संदीप तिवारी, पवन कुमार अग्रवाल,प्रीति बंसल महिला जिलाध्यक्ष, प्रदेश मंत्री शशि सिंह, ऊषा गुप्ता, अनिल मित्तल, वाचस्पति मिश्रा, पुनीत मित्तल संजय गुप्ता, दिलीप बाजपेई अरुण पुरवार, आशीष गुप्ता आदि ने व्यापारी स्वाभिमान यात्रा का भव्य स्वागत किया। समारोह का संचालन मोहन कुशवाहा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button