कुठौंद पुलिस ने दो वारंटियों को पकड़ा
कुठौंद। शुक्रवार 2 अप्रैल 2021 को पुलिस अधीक्षक अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी व कुठौंद थानाध्यक्ष के निर्देशन में आगामी त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के मद्देनजर गिरफ्तारी क्रियाशील सक्रिय अपराधी एवं एनबीडब्ल्यू अभियुक्तगण की धरपकड़ अभियान के तहत थाना कुठौंद पुलिस द्वारा दो अभियुक्त धर्मेंद्र कुमार उम्र लगभग 45 वर्ष एवं सुनील कुमार उम्र लगभग 37 वर्ष पुत्रगण भिखारी लाल निवासी ग्राम आलमपुर जागीर थाना कुठौंद जनपद जालौन को मु० नं० 1323/12 धारा 323/504 भादवि एनसीआर नं० 43/11 थाना कुठौंद जनपद जालौन माननीय न्यायालय अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन/जे०एम० जालौन को ग्राम आलमपुर जागीर से गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तगण काफी समय से फरार चल रहे थे। दोनों अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया। इनको गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक गोकुल सिंह प्रभारी चौकी हदरुख कॉन्स्टेबल शिवम कॉन्स्टेबल अनिकेत पांडे कांस्टेबल हरगोविंद मौजूद रहे।