गुप्त नवरात्रि के मौके पर 151 मीटर लंबी चुनरी के साथ निकाली गई पदयात्रा

जालौन (बृजेश उदैनिया) नगर में विगत कई वर्षों से गुप्त नवरात्रि के मौके पर नव दुर्गा सेवा समिति के द्वारा चुनरी यात्रा का आयोजन किया जाता है। जिसमें समिति के कार्यकर्ताओं के घर पर अलग-अलग स्थानों में 9 दिन तक सुंदरकांड का पाठ किया जाता है। जिसके तहत गुप्त नवरात्रि के नवमी के दिन नगर के हजारों भक्तों ने पद यात्रा द्वारिकाधीश मैदान से शुरू की जो नगर के प्रमुख मार्ग झंडा चौराहा बिजली घर काली देवी माता से देव नगर चौराहे होते हुए कामाक्षा देवी मंदिर अकोढ़ी दुबे पर पहुँची इस यात्रा में हजारों की संख्या में ग्रामीण क्षेत्र से भी भक्तों शामिल हुए, यात्रा के दौरान अलग-अलग स्थानों पर कई जगह देवी भक्तों द्वारा पद यात्रा कर रहे भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम को आयोजित करने में कार्यक्रम संयोजक पुष्पेंद्र यादव अनिल गुप्ता अमित गुप्ता पुनीत मित्तल रामराजा निरंजन ब्लॉक प्रमुख मृदुल पाटकार रामशरण विश्वकर्मा अतुल गौरीश द्विवेदी संजू साहू डॉक्टर आलोक गुर्जर संजीव निरंजन विनय श्रीवास्तव, शेखर डीजे सहित सैकड़ों नगर के संभ्रांत गणमान्य नागरिक मौजूद थे। साथ ही जालौन सेवा समिति द्वारा ए वन स्वर्णा गेस्ट हाउस उरई रोड पर 151 मीटर चुनरी एवं 251 कलश पद यात्रा मे शामिल समस्त श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण एवं जल वितरण किया गया। इस दौरान समिति के संस्थापक रामराजा निरंजन (ब्लॉक प्रमुख), संरक्षक शशिकांत द्विवेदी, ओमकार निरंजन, मृदुल पाटकार, समिति के अध्यक्ष रामशरण विश्वकर्मा, अतुल हर्षे गौरीश द्विवेदी, संजू साहू, शैलू शिवहरे, मनीष प्रजापति, डॉ० आलोक गुर्जर, शिवाकांत मिश्रा, रामनारायण शिवहरे, संजीव निरंजन, कबीर निरंजन, कमलेश, विपुल दीक्षित, वैभव अग्रवाल, अरविंद गुप्ता, राघवेंद्र विशाल राठौर, कौशलेंद्र सिंह राजावत, विनय श्रीवास्तव, श्री मोंटू मिश्रा, सत्यम राठौर, श्यामू राठौर, विजय, नीरज तिवारी, रामजी पोरवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।