उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

कोंच में बाबा साहब की 132वीं जयंती पर धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा

कोंच (पीडी रिछारिया) संविधान शिल्पी भारत रत्न बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती पर शुक्रवार को नगर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें दलित उत्थान के अगुवाकार महापुरुषों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इसके अलावा कई जगह गोष्ठियां आयोजित कर बाबा साहब को याद किया गया।

डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक समिति के तत्वाधान में नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पुरुष व बच्चे शामिल रहे। शोभायात्रा का आरंभ गांधी नगर स्थित भीम पुस्तकालय से हुआ। मुख्य मार्ग पर चंदकुआं, स्टेट बैंक, सेंवढा कुआं, बजरिया से होकर पुनः स्टेट बैंक से लवली चौराहा, नईबस्ती, रामगंज होकर नगर पालिका के रास्ते से पुनः भीम पुस्तकालय पहुंची जहां आयोजित गोष्ठी में बाबा साहब के कृत कार्यों को याद किया गया। शोभायात्रा में डीजे और बैंड बाजों पर बज रहे गीतों पर बच्चे नृत्य करते हुए ‘बाबा साहब अमर रहें’ के नारे लगा रहे थे। लोगों ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको नमन किया।

इस दौरान रवींद्रनाथ राम, ओमप्रकाश, जितेंद्र राय अहिरवार, सुषमा शुक्ला, सरनाम सिंह यादव, विज्ञान विशारद सीरौठिया, तौसीफ अहमद, डॉ. सरिता वर्मा, चौ. धीरेंद्र यादव, रामसेवक चौधरी, राकेश खरे, डीडी अहिरवार, अतुल कुमार, देवकीनंदन, आनंद चौधरी, दीपू पेंटर, रमाकांत नेता, अखंडप्रताप, राजाबाबू, माताप्रसाद अहिरवार, शिवशंकर पटेल, ममता कुशवाहा, नरेंद्र आगवान, जुम्मन राईन, नईम खोहा वाले आदि मौजूद रहे। इधर तहसील सभागार में संयोजित जयंती कार्यक्रम में बाबा साहब के कार्यों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने हेतु प्रेरित किया गया।

एसडीएम कृष्ण कुमार सिंह, तहसीलदार आलोक कटियार, नायब तहसीलदार, योगेश सोनी, मनीष कुमार, आरआई अतुल शर्मा, अशोक कुमार, मोनू, राघवेंद्र शर्मा सहित तमाम लोगों ने बाबा साहब के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। भाजपा कार्यकर्ता प्रदीप कुशवाहा के आवास पर आयोजित जयंती कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश में सामाजिक न्याय एवं सामाजिक समरसता के उच्च आदर्शों की स्थापना की। इस दौरान भाजपा जिला मंत्री अंजू अग्रवाल, नगर महामंत्री ओपी कुशवाहा, बादाम सिंह कुशवाहा, रविकांत कुशवाहा, नरेंद्र विश्वकर्मा, अनिल वर्मा, अनिल पटेल आदि मौजूद रहे।

जगह जगह चाय पानी एवं शर्बत पिलाने के किए गए इंतजाम –
नगर निकाय चुनाव के कई संभावित उम्मीदवार बाबा साहब की जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में आगे आगे नजर आए। इतना ही नहीं, वोटों की उम्मीद में इन संभावित उम्मीदवारों ने नगर में कई स्थानों पर शोभायात्रा मार्ग में चाय पानी, स्वल्पाहार, शरबत और पानी आदि की भी भरपूर व्यवस्था की थी जिससे इस भीषण गर्मी और तपन में यात्रा में चल रहे लोगों को काफी सहूलियत मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button