नेहरू युवा केंद्र की विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता हुई संपन्न

कोंच/जालौन। युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित नेहरू युवा केंद्र संगठन जालौन के जिला युवा समन्वयक रवि दीक्षित के निर्देशन में संस्कृति गिरवासिया ने कोंच ब्लॉक के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर मंडी परिषद में विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जिनमें 100, 200 मीटर दौड़ बालिका एवं बालक वर्ग के लिए, वॉलीबॉल, चक्का फेंक, खोखो आदि खेल आयोजित हुए। नेहरू युवा केंद्र ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर युवा उत्सव भी मनाया।
सरस्वती बालिका विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य नीरज द्विवेदी के मुख्य आतिथ्य एवं मदर्स प्राइड स्कूल के प्रबंधक आदित्य पांडे के विशिष्ट आतिथ्य में संजोई गई खेल प्रतियोगिताओं का रेफरी विनय कुमार झा को बनाया गया था जबकि संचालन राजेंद्र द्विवेदी कर रहे थे। 100 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में प्रथम स्थान नेहा प्रजापति द्वितीय स्थान तुलसी कुशवाहा तृतीय स्थान नैना गोस्वामी ने प्राप्त किया। वहीं 100 मीटर बालक वर्ग दौड़ में प्रथम स्थान तीर्थ श्रीवास्तव, द्वितीय श्रेयांश यादव व तृतीय स्थान युवराज सिंह गुर्जर ने प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में साहब, तृषा पटेल, हर्ष पांचाल, श्रेयांश, अंजू मिश्रा, विश्वास, राज श्रीवास्तव, सार्थक पटेल, आदित्य, अंशिका कुशवाहा आदि बच्चों ने पुरस्कार प्राप्त किए।
चक्का फेंक प्रतियोगिता में आशुतोष पटेल प्रथम, असहद अंसारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संस्कृति गिरवासिया ने कहा, नेहरू युवा केंद्र समय-समय पर युवाओं के बीच प्रतियोगिताएं आयोजित करता रहता है जिससे कि युवाओं को मुकम्मल मंच मिल सके और उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिले। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विश्वनाथ दीक्षित, अजय पटेल, सागर गहोई, सुमित दीक्षित, किशन पटेल, परवेश, दीपक पटेल, श्यामवीर, सौरभ पुरवार, विकास पटेल आदि उपस्थित रहे।