सड़कों तथा चौराहों पर ठंड से जूझ रहे जरूरतमंद को बांटे गए कंबल
उप जिलाधिकारी ने भी साथ में रहकर वितरित करवाए कंबल

जालौन (बृजेश उदैनिया) नगर पालिका ने नगर के बस स्टैंड कोंच चौराहा तथा देवनगर चौराहे पर जाकर जरुरत मंद लोगो को जो ठिठुरते दिखे उनको कंबल बितरण किये। उक्त कंबलों को उपजिलाधिकारी ने वितरित किये।
लगातार बढ़ रही शीत लहर के चलते गरीब तथा असहाय लोग ठंड से सिकुड़ते नजर आ रहे हैं। तो वही सरकार के आदेश के अनुसार कोई भी व्यक्ति ठंड से न मर पाए। इसके लिए नगर में अलाव तथा उन्हें गर्म रखने के लिए कंबल आदि स्थानीय प्रशासन द्वारा वितरित किए जा रहे हैं। नगरपालिका की ओर से शुक्रवार की रात्रि में कंबल वितरित किये गये। उप जिलाधिकारी सना अख्तर ने नगर पालिका की अधिषासी अधिकारी सीमा तोमर के साथ नगर मे भ्रमण किया गया तथा सड़कों पर तथा अन्य चौराहों पर ठंड से सिकुड़ रहे जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किये। उप जिलाधिकारी सना अख्तर द्वारा उक्त सभी गरीब तथा जरूरतमंद लोगों को तकरीबन एक दर्जन कंबल वितरित किए गए। इस दौरान नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सीमा तोमर सफाई अधिकारी देवेंद्र सिंह, कमलेश आदि मौजूद रहे।