प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ फिर शुरू हुआ अभियान, बाजार में मचा हड़कंप

जालौन (बृजेश उदैनियाँ) नगर पालिका द्वारा नगर के बाजारों में प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाकर 10 दुकानों से 4 किलो प्रबंधित पॉलिथीन पकड़ी गई। जिन से ₹1000 जुर्माना के रूप में वसूले गए शेष दुकानदारों को नोटिस दिए गए। बाजार में मचा हड़कंप।
सरकार की मंशा के अनुरूप प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग बंद किए जाने के चलते समय समय पर नगर पालिका द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया गया तथा इसके दुष्परिणामों के बारे में भी व्यापारियों तथा आम जनता को जागरूक किया गया। इसके बावजूद भी कुछ दुकानदार इस प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग करते हैं जिसके तहत बुधवार को नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सीमा तोमर के नेतृत्व में नगर पालिका सफाई अधिकारी देवेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ नगर के बाजार में पांलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया गया।जिसमें 10 दुकानों से 4 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन पकड़ी गई। जिन से ₹1000 जुर्माना के रूप में बदले गए। दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया। नगर पालिका द्वारा प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।