उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में आयोजित होगा “मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर”

जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में समन्वय बैठक सम्पन्न, सभी विभागों को सक्रिय सहभागिता के निर्देश

जनपद में मेगा विधिक सेवा शिविर के सफल आयोजन हेतु प्रशासनिक तैयारियाँ तेज
जिला न्यायाधीश ने योजनाओं की सूची शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश

उरई। मा0 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार माननीय जनपद न्यायाधीश श्री विरजेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज अपने कार्यकाल कक्ष में आगामी 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के संबंध में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक सम्पन्न हुई।

सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालौन शाम्भवी प्रथम ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा शिविर के सफल, प्रभावी एवं उद्देश्यपूर्ण आयोजन हेतु सभी संबंधित अधिकारियों के साथ आवश्यक विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने बताया कि 22 फरवरी 2026 को राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में आयोजित होने वाले इस मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों के व्यक्तियों का विधिक सशक्तीकरण करना तथा उन्हें केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। मेगा शिविर के दौरान जनपद के समस्त विभागों द्वारा अलग-अलग कैम्प स्थापित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से लाभार्थियों की पहचान कर योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा पात्र व्यक्तियों को मौके पर ही लाभान्वित किया जाएगा।

माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा जिला मजिस्ट्रेट से अपेक्षा की गई कि वे समस्त विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की सूची अविलम्ब जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय को उपलब्ध कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करें, जिससे शिविर की तैयारी समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियों द्वारा मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफल आयोजन हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया। बैठक में जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार, अपर जिला जज प्रथम/नोडल अधिकारी सतीश चन्द्र द्विवेदी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिषेक खरे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button