उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर
बौद्धिक काउंसिल ग्रुप ने जालौन से ग्वालियर रोडवेज बस चलाये जाने की मांग की, दिया ज्ञापन
अधूरे पड़े रोडवेज बस स्टैंड के निर्माण कार्य को भी जल्द पूरा कराये जाने की माँग की

जालौन (बृजेश उदैनिया) जालौन से ग्वालियर की दूरी लगभग 150 किलोमीटर है। ग्वालियर में न्यूरोलोजी का सेंटर है। इसलिए जनपद जालौन से लोगो का आना जाना रोज लगा रहता है। परिवहन की अच्छी सुविधा न होने के कारण गरीब जनता को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। बौद्धिक काउंसिल ग्रुप के प्रतिनिधि मंडल ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को ज्ञापन देकर मांग की है कि रोडवेज की एक बस सुबह जालौन से ग्वालियर व एक बस शाम को जालौन से ग्वालियर चलाई जाये। साथ ही अधूरे पड़े रोडवेज बस स्टैंड को शीघ्र बनवाया जाए जिससे जनता राहत की सांस ले सके। इस मौके पर वाचस्पति मिश्रा, के सी पाटकार, योगेन्द्र राठौर, ललित अग्रवाल व अंकित विश्नोई मौजूद रहे।



