उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

ग्राम भदेख़ गांव में युवा समाज सेवियों ने मनाया रक्षाबंधन, बाँटी मिठाइयाँ

कुठौंद। जनपद के कुठौंद ब्लॉक के भदेख गांव में यमुना के बाढ़ के पानी से पूरा गांव जलमग्न हो गया था। जिससे वहां के लोगों के मकान गिर गए। लेकिन पिछले एक सप्ताह से गांव की स्थिति कुछ हद तक सामान्य हो गई है।
रक्षाबंधन के मौके पर युवा समाजसेवी कप्तान सिंह के साथ रामवीर सिंह, संजू सिंह, राममोहन आदि सभी ने राखी बँधवा कर मिठाई बांटी एवं गरीब लोगों के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। वहीं गांव के निवासी व पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी निखिल कुमार के साथ गांव की स्थिति देखी जिसमें मिट्ठू लाल व राजू आदि दर्जनों ग्रामीण पन्नी की झोपड़ी बनाकर अपने परिवार के साथ गुजारा करने को मजबूर है। प्रशासन की तरफ से कोई भी आर्थिक सहायता अभी नहीं मिल पाई है। जबकि सरकार के सभी दावे हवा हवाई साबित हो रहे है सूबे के मुख्यमंत्री योगी के आदेश का लेखपाल व पंचायत स्तर से जिला स्तर तक किसी पे भी कोई असर नहीं दिख रहा है जिससे ग्रामीणों की परेशानियां कम नहीं हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button