निकाय चुनाव को लेकर बूथवार होंगी भाजयुमो की बैठकें : अमिय त्रिपाठी

कोंच/जालौन। आगामी स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा युवा मोर्चा की बैठक पटेल नगर स्थित श्री द्वारकाधीश मंदिर में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमिय त्रिपाठी लकी ने कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमिय त्रिपाठी लकी के मुख्य आतिथ्य तथा जिला मंत्री प्रिंस निरंजन, जिला कार्यसमिति सदस्य दीपक तिवारी के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित बैठक में लकी ने कार्यकर्ताओं से कहा, 31 अक्तूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनानी है। इसके बाद निकाय की बैठकें बूथवार होंगी। उन्होंने बताया कि 31 अक्तूबर से 7 नवंबर तक मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। निकाय चुनाव को लेकर मंडल अध्यक्ष वार्डों में समीक्षा बैठकें करेंगे। इस दौरान ऋषि अग्रवाल, नगर अध्यक्ष कोंच दीपक गर्ग बेटू, महेंद्र अग्रवाल, सौरभ पुरवार छोटू, नगर महामंत्री अजय कुशवाहा, अंचल गुप्ता, विकास दुबे, दीपेंद्र अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, अंकित राणा, मुकेश राठौर, रामजी अग्रवाल, हनी अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल, कुलदीप कुशवाहा, नमन हिंगवासिया, शीलू कुठौलिया, स्पर्श अग्रवाल, सुरेंद्र कुशवाहा, आकाश दुवे कुदारी सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।