कुठौंदा बुजुर्ग में नमामि गंगे योजना के तहत कराये जा रहे कार्यों का अधिकारीयों ने किया निरीक्षण
ग्रामीणों द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने एवं फूटी पाइपलाइन डालने की, की थी शिकायत

जालौन। नमामि गंगे योजना का कार्य धीमी गति से होने तथा जगह-जगह पाइप लाइन टूटी होने से पानी बहने से गांव में दलदल होने की शिकायत गांव के ग्रामीणों द्वारा किए जाने पर झांसी से अधीक्षण अभियंता ने अपनी टीम के साथ कुठौंदा बुजुर्ग गांव का निरीक्षण किया तथा संबंधित ठेकेदार को चेतावनी दी
कुठौंदा बुजुर्ग निवासी गजेंद्र सिंह सेंगर आदि आधा दर्जन ग्रामीणों ने नमामि गंगे योजना के तहत चल रहे कार्य को धीमी गति से किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। उक्त शिकायत मे नमामि गंगे योजना के तहत जो गांव में पाइप लाइन डाली जा रही है वह जगह-जगह टूटी हुई है। जिससे गांव के रास्तों में पानी बहने से दलदल मचा हुआ है। इसके अलावा तमाम ऐसे ग्रामीण हैं जिनके आज तक कनेक्शन नहीं हुए हैं। न ही उक्त गली में पाइप लाइन डाली गई। इन सब शिकायतों किए जाने पर अधीक्षण अभियंता राकेश सिंह अधिशासी अभियंता अंचल गुप्ता सहायक सतीश चंद अवर अभियंता संजय आदि ने गांव में आकर नमामि गंगे योजना के तहत चल रहे कार्य का निरीक्षण किया तथा वहां मौजूद ठेकेदार को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी कि उक्त कार्य में तेजी लाएं तथा टूटी पाइप लाइनों को सही करें।



