उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

जालौन नगर में आधा दर्जन व्यापारियों को आजीवन सदस्यता के प्रमाण पत्र दिए गए

जालौन (ब्रजेश उदैनियाँ) अखिल भारतीय उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश मंत्री द्वारा नगर के आधा दर्जन से अधिक व्यापारियों को संगठन के आजीवन सदस्य बनाए जाने पर प्रमाण पत्र वितरण किया तथा उन्हें संगठन को और भी मजबूत करने के लिए कहा।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के आवाहन पर व्यापारियों के साथ उत्पीड़न को रोके जाने के लिए प्रदेश में व्यापारियों के हित के लिए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार संगठन गठित किया गया। जिसको लेकर संगठन के प्रदेश मंत्री सिद्धू शिवहरे ने नगर के नवीन गल्ला मंडी में संगठन के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र दीबोलिया की दुकान पर आकर संगठन के आधा दर्जन से अधिक व्यापारी गजेंद्र सिंह गुर्जर, योगेश चंद्र, संदीप तिवारी, कौशल किशोर, संजय गुप्ता, विजय कुशवाहा, मनोज शिवहरे, संगठन के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र दिवोलिया आदि को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार संगठन का आजीवन सदस्य बनाए जाने पर उन्हे प्रमाण पत्र वितरण किया तथा उन्हें संगठन को और मजबूती प्रदान करने के लिए कहा। इस मौके पर तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button