उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

सिंगल यूज प्लास्टिक के बडे कारोबारियों के खिलाफ नगर पालिका द्वारा कार्यवाही न किये जाने का व्यापारियों ने लगाया आरोप

जालौन (ब्रजेश उदैनिया) सिंगल यूज प्लास्टिक के लिए नगर पालिका द्वारा चला गया चलाया गया अभियान हुआ टाय टाय फिस्स। तो वही कुछ व्यापारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि नगर पालिका द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के माफियाओं पर कभी भी कार्यवाही नहीं की गयी। उन्होंने छोटे छोटे व्यापारियों को टारगेट बना कर उनका उत्पीडन किये जाने का आरोप लगाया।
नगर के कुछ व्यापारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया नगर पालिका द्वारा छोटे छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न कर उनको परेशान किया जाता है। सिंगल यूज प्लास्टिक के नाम पर जमकर वह छोटे-छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न करती है। जबकि सिंगल यूज प्लास्टिक का धंधा करने वाले बड़े-बड़े माफियाओं पर आज तक नगर पालिका द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की गई। बताते चलें कि नगर में समीप्थ प्रांत से भारी मात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक की खेपे आती हैं। तथा उन्हें बाजार में तथा अपने गोदामों में दिन में खुलेआम उतारी जाती हैं। लेकिन आज तक उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। आखिर नगर पालिका इन माफियाओं के सामने क्यों नतमस्तक है। छोटे छोटे व्यापारियों को टारगेट बना कर अपने कार्य की इतिश्री कर उनका उत्पीड़न क्यों करती है। लोगों ने न्याय प्रिय जिला अधिकारी से मांग की है। भेदभाव छोड़कर नगर पालिका ऐसे बड़े माफियाओं पर कार्रवाई करें। जो नगर में सप्लाई करते हे। तथा वह समीप्थ प्रांत से प्लास्टिक ले आते हैं। 29 जून से 3 जुलाई तक चलाए गए अभियान रेस के अंतर्गत नगर में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न किए जाने के लिए नगर पालिका द्वारा जागरूक किया गया तथा सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग करने वाले छोटे छोटे व्यापारियों पर जुर्माना आदि वसूल कर उनका उत्पीड़न किया गया। लेकिन इसके बाद उनका यह अभियान टाय टाय फिस्स हो गया। अब खुले आम बाजार में सिंगल यूज प्लास्टिक बिक रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button