उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

एडीएम पूनम निगम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर देखी व्यवस्थाएं

माधौगढ़ (प्रिन्स द्विवेदी) अपर जिलाधिकारी ने रामपुर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही वह सिद्धपुरा पर बनने वाले पुल का भी निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था को पुल के निर्माण में तेजी लाने का आदेश दिया। तो वहीं ग्रामीणों से बात कर उन्हें बाढ़ से सचेत रहने की सलाह दी।

लगातार दो साल से बाढ़ के कारण हुई थी तबाही –
पिछले 2 वर्ष से रामपुरा और जगम्मनपुर क्षेत्र में बाढ़ आने के कारण हजारों लोगों को परेशान होना पड़ा था। कच्चे मकान जमींदोज हो गए थे तो लोगों को खाने पीने की जरूरतों के लिए भी प्रशासन के सहारे रहना पड़ा था। बाढ़ के कारण रामपुरा और जगम्मनपुर क्षेत्र के आधा सैकड़ा गांव प्रभावित होते हैं। जिनका पूरी तरह से संपर्क कट जाता है। पिछली बार बाढ़ की तबाही से बहुत नुकसान हुआ था और इसके लिए स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आना पड़ा था। इस लिए प्रशासन बाढ़ या बारिश आने के पहले सारे इंतजाम दुरुस्त करने में जुटा हुआ है। पिछली परेशानियों से सबक लेते हुए प्रशासन के आला अधिकारी उन सभी बिंदुओं पर फोकस कर रहे हैं जिनके कारण बाढ़ से नुकसान होता है।

अपर जिलाधिकारी ने की जनता से बात –
अपर जिलाधिकारी पूनम निगम ने स्थानीय बाशिंदों से बात कर उन्हें समय रहते सुरक्षित जगहों पर अपना ठिकाना बना लेने और बारिश के दिनों में जरूरतों का सभी सामान अपने पास रखने की नसीहत दी। हालांकि उन्होंने कहा प्रशासन उनके साथ हर पल खड़ा हुआ है फिर भी जरूरत की चीज अभी से ग्रामीणों को पूरी कर लेनी चाहिए। इन क्षेत्रों से संपर्क बना रहे, इसके लिए प्रशासन कंट्रोल रूम भी स्थापित करेगा। ताकि समय रहते जरूरी सूचनाएं पहुंच सके। अपर जिलाधिकारी ने चांदनपुरा, निनावली और भेलावली गांव में बाढ़ के हालातों पर लोगों से जानकारी ली और उससे बचने के उपायों के बारे में निर्देश दिए इस दौरान उपजिलाधिकारी पुष्कर नाथ चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक गौरव सिंह, रामपुरा थाना अध्यक्ष कमलेश प्रजापति और लेखपाल मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button