उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

धीरेंद्र सिंह ने दर्जनों समर्थकों के साथ थामा भाजपा का दामन

उरई/जालौन। भारतीय जन संघ से विधायक रहे वीर सिंह बबीना के पुत्र धीरेंद्र सिंह दर्जनों समर्थकों के संग लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष एवं कैविनेट मंत्री के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। एवं जनपद में भाजपा को और ज्यादा मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
भारतीय जनसंघ से 1974 में विधायक रहे स्वर्गीय वीर सिंह सेंगर ववीना के व्यवसायी पुत्र धीरेंद्र सिंह सेंगर धीरू भइया ने 14 अप्रैल को डीसीडीएफ के पूर्व सभापति, रविन्द्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के समक्ष भगवा चोला ओढ़ लिया। प्रदेश अध्यक्ष ने धीरेंद्र सिंह के भाजपा में आने पर खुशी जाहिर की ओर कहा कि निश्चित तौर पर अब जनपद जालोंन में भाजपा और भी ज्यादा मजबूत होगी। बाद में उरई आगमन पर भाजपा नेता धीरेंद्र सिंह का डीसीडीएफ में स्वागत किया गया और उनके भाजपा में जाने की निर्णय की सराहना की गई। इस मौके पर भाजपा नेता धीरेंद्र बबीना ने कहा कि उनका परिवार हमेशा ही भाजपाई रहा। कुछ समय के लिए उनका भाजपा से मोह भंग हो गया था। लेकिन अपनी उस भूल को बीता हुआ कल समझते हुए अपने घर बापिस लौट आया हूँ अब जीवन भर भाजपा का कार्यकर्ता बनकर संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करूंगा। इस दौरान दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button