उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबरराजनीति
जन अधिकार पार्टी से अधिकृत प्रत्याशी मूलशरण कुशवाहा को माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मिल रहा अपार जन समर्थन

माधौगढ़ (जालौन) माधौगढ़ विधानसभा सीट से जन अधिकार पार्टी से चुनाव मैदान में उतरे मूलशरण कुशवाहा ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान बसपा प्रत्याशी को काफी पीछे छोड़ते नजर आ रहे है। जन अधिकार पार्टी चुनाव मैदान में उतरे मूलशरण कुशवाहा माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके है साथ पूर्व में बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष भी रहे है यहीं बजह है कि मूलशरण कुशवाहा की माधौगढ़ क्षेत्र की जनता के साथ ही कुशवाहा समाज में मजबूत पकड़ मानी जाती है। यहीं कारण है कि मूलशरण कुशवाहा को चुनाव प्रचार के दौरान सभी जातियों के मतदाताओं का भरपूर समर्थन मिलता दिखता नजर आ रहा है इसके अलावा बसपा के दलित मतदाताओं में पहले से ही मजबूत पकड़ मानी जाती है। जिसके चलते बसपा प्रत्याशी शीतल कुशवाहा की स्थिति काफी कमजोर क्षेत्र में नजर आने लगी है। फिलहाल जो भी हो वह तो 20 फरवरी को मतदान और 10 मार्च मतगणना के बाद ही तस्वीर सामने हो पायेगी। आज शुक्रवार को जन अधिकार पार्टी माधौगढ़ से प्रत्याशी मूलशरण कुशवाहा ने अपनी टीम के साथ माधौगढ़ क्षेत्र के ग्राम तिरावली, नावर, पारेंन आदि गांवों का भ्रमण कर मतदाताओं से अपने पक्ष में चुनाव चिन्ह गैस सिलेंडर पर वोट देने की अपली की। उनके भ्रमण कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से प्रमोद पाल, मोहन सिंह कुशवाहा, बृजमोहन कुशवाहा, मुहर सिंह कुशवाहा, राहुल कुशवाहा, अशरफ अली, ब्रजेंद्र राठौर, गया प्रसाद प्रजापति, रविंद्र कुशवाहा, कृष्ण पाल सिंह कुशवाहा, हिम्मत कुशवाहा, भगवानदास, विकास कुशवाहा, रिंकू साहू, मानसिंह सहित दर्जनों संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।