उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

कालपी उपजिलाधिकारी ने गौशालाओं व रैन बसेरा का किया निरीक्षण

कालपी (जालौन) सर्दी को देखते हुये उपजिलाधिकारी कालपी के के सिंह ने बीती शाम कालपी तहसील की कई गौशालाओं तथा रैन बसेरा का निरीक्षण करते हुये आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये।

मौसम के बदले मिजाज को देखते हुये गौशालाओं की वास्तविक हकीकत को को देखने के लिये उपजिलाधिकारी के के सिंह ने इमलिया गौशाला व कदौरा स्थित कान्हा गौशाला तथा चमारी गौशाला का औचक निरीक्षण किया तथा गौवशों के रहने व सर्दी से बचाव के लिये आग व भोजन पानी आदि की व्यवस्थाओं को देखा तथा वहां मौजूद कर्मचारियों से जानकारी ली तथा सर्दी को देखते हुये वहां मौजूद कर्मचारियों को व्यवस्था चुस्त दुरूस्त रखने के निर्देश दिये। इसी क्रम में उन्होंने खानकाह शरीफ के पास स्थित नगर पालिका परिषद कालपी द्वारा संचालित रैन बसेरा की वास्तविक हकीकत परखी तथा वहां मौजूद रमेश यादव से जानकारी प्राप्त की तथा वहां रह रहे लोगों से पूछताछ की तथा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button