केन्द्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों से आमजनता परेशान : रामनरेश मिनी

– 18 को बुंदेलखंड के प्रवेश द्वार कालपी में प्रवेश करेगी रथ यात्रा
उरई (जालौन) केन्द्र एवं उत्तर प्रदेश की भाजपा की जन विरोधी नीतियों के द्वारा किये जा रहे अत्याचार, अनाचार, भ्रष्टाचार के खिलाफ किसान विरोधी, जात-पात एवं भेदभाव भय आतंक का माहौल है जिसकी बजह से समूचे उ. प्र. में हाहाकार मचा हुआ है। जिसको लेकर प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री उ० प्र० सरकार शिवपाल सिंह यादव के निर्देश पर समूचे उत्तर प्रदेश में प्रसपा की सामाजिक परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है। उक्त बात जालौन रोड स्थित श्रीहरि होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय महासचिव रामनरेश यादव मिनी ने कहीं। उन्होंने कहा कि चाहे किसान, मजदूर, नौजवान, छात्र सभी वर्गों में त्राहि-त्राहि मची हुई है तथा सरकार द्वारा बढ़ी महगांई चरम सीमा पार कर चुकी है इतना ही नहीं गैस, डीजल, पेट्रोल सहित अन्य सामग्री के दाम आसमान छू रहे है। जिसकी बजह से आम जनता के सामने रोजीरोटी के लाले पड़े हुए है। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा किसानों को गोलियों और गाड़ियों से रौंदा जा रहा है। प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव रामनरेश यादव मिनी ने कहा कि आजादी के बाद प्रथम बार देश के किसानों, मजदूरों द्वारा लगभग एक वर्ष से दिल्ली में धरना चलाये जा रहे है जिसमें लगभग एक हजार किसान शहीद हो गये है इसके अलावा छात्रों की पढ़ाई, नौजवानों को रोजगार नौकरियां नहीं मिल सकी है सभी बैंकों को बंद कर प्राइवेट में दिये जा रहे है। उन्होंने बताया कि इन्ही सब चीजों को जनता के बीच में उजागर करने के लिए सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा निकाली जा रही है जिससे 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया किया जा सके। पत्रकार वार्ता के दौरान प्रमुख रूप से वीरपाल सिंह यादव पूर्व सांसद, राजेंद्र कुशवाहा (राजू) प्रदेश सचिव, विष्णुपाल सिंह नन्नू राजा बुंदेलखंड प्रभारी, लाखन सिंह कुशवाहा जिलाध्यक्ष, महबूब मंसूरी जिला कोषाध्यक्ष, संजय यादव इकलासपुरा, भीमसिंह यादव मौखरी, वीर सिंह बघेल, पुनीत यादव आटा, जिलाध्यक्ष युवा प्रगतिशील सपा लोहिया माधव यादव डकोर सहित आदि संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।