उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबरराजनीति

प्रदेश अध्यक्ष के जनपद आगमन के चलते जिलाध्यक्ष ने जनसभा स्थलों का किया निरीक्षण

उरई (जालौन) किसान नौजवान पटेल यात्रा के तहत समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम जी का जनपद आगमन 10 अक्टूबर 2021 हो रहा है। प्रदेश अध्यक्ष का जिले में जगह जगह स्वागत होगा।
वहीं उरई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सोमई, विधानसभा माधौगढ़ क्षेत्र में मथुरा प्रसाद कोंच और कालपी विधानसभा क्षेत्र में ठक्कर बापा इंटर कॉलेज कालपी में जनसभाओं का आयोजन निश्चित किया गया है। जिसके तहत जिला अध्यक्ष नवाब सिंह यादव ने रविवार को ग्राम सोमई में और आज कालपी जा कर जनसभा स्थलों का निरीक्षण किया और पार्टी कार्यकर्ताओं एवं विधान सभा चुनाव के आवेदकों को‌ जनसभा स्थल की चाक चौबंद व्यवस्था करने को कहा। निरीक्षण के दौरान जिला प्रवक्ता महेश चंद्र विश्वकर्मा, विधानसभा अध्यक्ष उरई प्रताप सिंह यादव, अजीत यादव कालपी, नगर अध्यक्ष कालपी अजमत खां, समर सिंह चौहान, गुड्डू महेवा, अमर सिंह चंदेल, राघव अग्निहोत्री एवं अन्य सपा नेता साथ में रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button