उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्नातक के परिणामों को लेकर दिया ज्ञापन

उरई (जालौन) जनपद जालौन के उरई मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले स्नातक के छात्राओं ने स्नातक के परिणामों के संदर्भ में महामहिम राज्यपाल महोदय को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने बताया कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय का 1 सितंबर 2021 को बीएससी सेकंड ईयर का रिजल्ट घोषित किया गया जिसमें बहुत ज्यादा अनियमितता देखने को मिली जिस में सुधार करने की आवश्यकता है। जैसे एक विषय में फेल होने वाले विद्यार्थियों को बैक न देकर उन्हें फेल कर दिया गया। इसी प्रकार दो विषय में फेल होने वाले विद्यार्थी को पास कर दिया गया और जब प्रैक्टिकल कराए ही नहीं गए तो फिर किस आधार पर छात्रों को 5 या 6 नंबर दिए गए, जो कि न्यूनतम अंक से भी बहुत कम है। जिन छात्र-छात्राओं ने एमए द्वितीय वर्ष बीए तृतीय वर्ष एवं बीएससी प्रति वर्ष में श्रेणी सुधार की परीक्षा दी थी उनके परीक्षा परिणाम में आरडीएमडब्ल्यू की जगह उनके अंक अंकित किए जाएं। साथ ही विद्यार्थी परिषद ने मांग की कि रिजल्ट में हुई अनियमितताओं को संशोधित कर नए परिणाम की घोषणा की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button