अपराधउत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

दबंगों ने गाली गलौच कर की मारपीट, पीड़िता पुलिस से की शिकायत

कोंच/जालौनकोतवाली क्षेत्र के ग्राम चांदनी निवासिनी कांति देवी पत्नी राजेन्द्र प्रसाद ने दिन गुरुवार को कोंच कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि घटना 15 सितंबर 2021 समय लगभग रात 10.30 बजे जब मैं घर का काम कर रही थी तभी ग्राम के ही निवासी राजेन्द्र उर्फ राजू पुत्र पन्ना लाल व उनका पुत्र अंकित एवं संजू पुत्र लक्ष्मी नारायण जिसमें राजू व संजू शराब के नशे में थे। तीनों एक राय होकर मेरे दरबाजे पर आए और दरवाजा खोलने को कहा। जिसके बाद मैंने दरबाजा खोला तो उक्त लोग गन्दी गन्दी गालियां देते हुए बोले कि तुम्हारा लड़का कहाँ है जिस पर मैने कहा कि मुझे पता नही है। इस बात पर तैश आ कर राजेन्द्र ने मेरे छोटे पुत्र विक्की उम्र 12 साल के मुंह पर दो चार थप्पड़ मार दिए और मेरे दूसरे बेटे सत्य प्रकाश को भी गालियां दीं और कह रहे थे कि तुम्हारा बड़ा पुत्र कहाँ है अन्यथा तुम्हे गाँव में नही रहने देंगे। उक्त लोग दबंग किस्म के व्यक्ति है जो मुझे जान माल की हानि पहुंचा सकते हैं। उक्त घटना की सूचना रात्रि में ही पुलिस को दी थी। जिस पर उक्त लोगों ने आज पुनः मेरे साथ गाली गलौच की। कांती देवी ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है जिसको लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button