तैलिक महासंघ ने एकजुटता के साथ बजाया राजनैतिक भागीदारी का बिगुल

माधौगढ़/जालौन। संगठित होना किसी भी समाज के लिए राजनैतिक योगदान का एक विशेष पहलू है जिसके हम सभी एक अंग हैं जिसको लेकर कुछ संघर्षरत पिछड़ी जातियाँ आज भी अपने हक़ के लिए निरंतर प्रयासरत हैं जिनमें तैलिक समाज के लोग समानता के अधिकार को एक आंदोलन के रूप में दृढ़ संकल्प लेकर एकजुट दिखाई दे रहीं हैं। इसी संघर्ष को लेकर पिछड़ी व दलित जातिओं के जागरूकता मिशन को आगे बढ़ाने वाले निर्भीक, अन्धविश्वास व पाखंड विरोधी, जातिवाद के कट्टर विरोधी, मानव धर्म व कर्म को मानने वाले क्रन्तिकारी युगपुरुष सीतापुर विधायक राकेश राठौर तैलिक समाज को ही नहीं बल्कि सभी दबी कुचली जातियों को जगाने का काम कर रहे हैं।
इसी मिशन को लेकर आज जनपद जालौन की माधौगढ़ तहसील के अंतर्गत ग्राम मकटौरा स्थित गेस्ट हाउस में तैलिक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय राकेश राठौर के दिशा निर्देशन में जिला अध्यक्ष अवधेश राठौर रामपुरा के नेतृत्व में महापुरुषों को पुष्प अर्पित कर उनको नमन करते हुए जनपद जालौन की गठित कार्यकारणी का शपथ ग्रहण व उनका सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 15 प्रधान 9 बीडीसी जिसकी अध्यक्षता सीतापुर विधायक राकेश राठौर ने की तथा विशेष आमंत्रित अतिथियों आदि ने मंच को सुशोभित किया।
इस महा अभियान में समाज के सभी गणमान्य व समाजसेवियों का विशेष योगदान रहा। सभा में उपस्थित सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत व स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा समाज के लोगों को कार्यक्रम में आये अतिथियों में प्रतिष्ठित अनुभवी समाज सेवियों, समाज के उच्च पदों पर कार्यरत व सेवा निवृत अधिकारियों, राजनेताओं ने अपने अनुभवों से रूबरू कराया तथा समाज सुधार के गुरु मन्त्र भी दिये। माननीय विधायक जी ने कहा कि हमें बुजुर्गों का सम्मान करते हुए उनके आशीर्वाद के साथ युवाओं को आगे लाकर अन्धविश्वास को ख़त्म कर संविधान का गहन अध्यन कर उसकी मुख्यधारा में आना होगा तभी हमारे समाज व देश का विकास संभव होगा।
इस अवसर पर ब्लॉक पूर्व ब्लाक प्रमुख अरविंद राठौर पूर्व प्रधान पवन राठौर, प्रधान नवली संतराम राठौर, अरविंद राठौर, राधेश्याम विनोद राठौर, योगेश प्रधान, सत्येंद्र राठौर प्रधान, इंद्रजीत प्रधान, प्रमोद फौजी गुपलापुर, भीमसेन प्रधान कंझारी आसाराम छौना हरगोविंद राठौर विनोद राठौर प्रधान, बसंत लाल बलवीर राठौर पूर्व प्रधान कई सैकड़ा की संख्या में लोग उपस्थित रहे।



