उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

दीपक कुमार को मिला राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मीडिया प्रमुख का दायित्व

उरई/जालौन। अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण के फलस्वरूप जनपद रायबरेली से जनपद जालौन आये शिक्षक दीपक कुमार सहायक अध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोहना ब्लॉक महेवा को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला मीडिया प्रमुख का दायित्व सौंपा गया है।
रविवार को ब्लॉक संसाधन में हुई बैठक में सर्वसम्मति से उनका मनोनयन किया गया। स्थानान्तरण से पूर्व वो जनपद रायबरेली में संगठन में ब्लॉक महामंत्री के दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा व लगन के साथ कर रहे थे। सभी जिला, ब्लॉक व नगर इकाइयों के पदाधिकारियों ने उनको बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button