बच्चों को नियमित स्कूल भेजने के लिए नुक्कड़ नाटक किया

कोंच (पीडी रिछारिया) स्कूल जाने लायक बच्चों को नामांकित करा कर विद्यालय भेजने के लिए अभिभावकों को जागरूक करने के लिए निपुण भारत मिशन के तहत नुक्कड़ नाटक किया। नाटक के जरिए शिक्षा का महत्व बताते हुए छात्रों एवं अविभावकों को जागरूक किया गया।
तहसील परिसर के समीप स्थित कैलिया बस स्टैंड परिसर में यूपीएस इंदिरा कन्या विद्यालय के राम कुमार शर्मा व नोडल अधिकारी निपुण भारत मिशन धर्मेंद्र बबेले की उपस्थिति में नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन कर बच्चों ने नागरिकों एवं अविभावकों को जागरूक किया जिसमें नोडल अधिकारी ने कहा कि नुक्कड़ नाटक का उद्देश्य अविभावकों को जागरूक करना है जिससे वह अपने बच्चों को विद्यालय पढ़ने के लिए नियमित भेजें और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा छात्रों के खातों में जो धनराशि भेजी जाती है उससे बच्चों की स्कूल ड्रेस, जूता मोजा, बस्ता आदि क्रय करें न कि उस धनराशि को अपने परिवार पर व्यक्तिगत खर्चे के तहत खर्च कर दें।
इस दौरान केपीएम मालवीय नगर से नीतू कुशवाहा, पीएस कन्या से फिरदौस बेगम, पीएस भगत सिंह नगर से शमा वानो, दिनेश नामदेव, सहित छात्र छात्राएं एवं अविभावक मौजूद रहे। इधर, रोडवेज बस स्टैंड के समीप स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में भी टीम ने साज बाज के साथ नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर बच्चों सहित शिक्षक शिक्षिकाओं को जागरूक किया। इस दौरान टीम सदस्यों ने स्कूली बच्चों से पाठ्यक्रम से संबंधित तमाम प्रश्न भी पूछे। प्रधानाध्यापक अतुल सोनी, रंजन गोश्वामी, धर्मेंद्र बबेले, चिंतामन सिंह, शालिनी श्रीवास्तव, जितेंद्र गुप्ता, रुचिर नायक, विनय झा, अशोक, नरेंद्र, साकेत गुप्ता, दिनेश नामदेव, संगीता चंसौलिया आदि मौजूद रहे।



