बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर कांग्रेसियों ने प्रशासन को सौपा ज्ञापन

उरई। कांग्रेस पार्टी प्रतिनिधि मंडल ने जनपद के बाढ़ क्षेत्र का दौरा किया। जहां पर भयावह स्थिति भुखमरी, बेघर खुले में रह रहे लोगों एवं फसल नष्ट हो जाने से तबाह हुए किसान की समस्याओं को सुनने के बाद लौट कर वापस आये कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष रेहान सिद्दकी के संयुक्त नेतृत्व में अरविंद सेंगर, पूर्व जिलाध्यक्ष चौ. शयाम सुन्दर, राजेश परिहार, अरविंद द्विवेदी, संजीव तिवारी, संतराम वर्मा, उमाशंकर, लालू शेख, करन श्रीवास, मुख्तार खान आदि ने आज कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी को सम्बोधित 7 सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को भेट करते हुए बताया कि बाढ़ की चपेट में आने लोग भुखमरी की कगार पर पहुंच गये है। फसलें तबाह हो गयी है। ऐसे लोगों को छह माह का भोजन उपलब्ध करवाया जाये फसलें नष्ट हूई किसानों को जल्द उचित मुआवजा दिया जाये। इसके साथ ही बीमारी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें भेजकर निशुल्क दवाएं उपलब्ध करवाई जाने की मांग उठाई है। कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि रामपुरा विकास खंड के ग्राम जायघा शमा पुत्री इसराइल हाईटेंशन की लाइन गिरने से बुरी तरह झुलस गयी है। जिसके उपचार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाये।