उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबरराजनीति

राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर धीरेंद्र चौधरी बने बसपा के नए जिलाध्यक्ष

उरई। 2022 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं। वहीं बहुजन समाज पार्टी भी संगठन को मजबूत करने की योजना पर काम कर रही है। पार्टी 2022 के यूपी विधानसभा चुनावों को लेकर जिला और विधानसभा के स्तर पर समीक्षा करने में जुटी हैं। चुनाव को गंभीरता से लेते हुए दो महीने पहले गठित जिला कमेटी में फेरबदल कर दिया। उन्होंने जनपद की कमान संजय गौतम से छीनकर जगदीश प्रजापति को सौंपी थी लेकिन आज एक बार पुनः जनपद की कमान जगदीश प्रजापति से लेकर धीरेंद्र चौधरी को बसपा का नया जिलाध्यक्ष बनाया है। वही जगदीश प्रजापति को सेक्टर प्रभारी बहुजन समाज पार्टी मंडल झाँसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, इसके अलावा बसपा के पूर्व जिला प्रभारी रहे एवं वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह दोहरे प्रबंधक सिद्धि विनायक नर्सिंग इंस्टीट्यूट को झांसी मंडल का प्रभारी बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button