– ग्राम महेशपुरा में महिला सशक्तिकरण शिविर का किया गया आयोजन कोंच/जालौन। तहसील क्षेत्र के ग्राम महेशपुरा के प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को महिला सशक्तिकरण शिविर आयोजित किया गया।
जिसमें महिला सशक्तिकरण की जिला प्रभारी सब इंस्पेक्टर रानी गुप्ता ने महिलाओं एवं युवतियों को शासन द्वारा जारी महिला हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताते हुए कहा कि किसी प्रकार की दुर्घटना होती है तो तत्काल 108 नंबर पर कॉल करें और स्वास्थ्य सेवा का लाभ लेने के लिये 102 नंबर पर कॉल करें, जबकि शांति सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 112 नंबर व महिलाओं से संबंधित समस्याओं को लेकर 1090, आगजनी की घटना को लेकर 101 नंबर पर फोन कर आसानी से सहायता प्राप्त की जा सकती है।
पुलिस थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है जहां पीड़ित महिला अपनी समस्या महिला पुलिसकर्मी को बता सकती है, उसकी शिकायत दर्ज की जाएगी और समस्या का समाधान भी किया जाएगा। महिलाओं को झिझक छोड़कर अपनी समस्या/ शिकायत को लेकर आगे आने हेतु जागरूक किया। शिविर में निवर्तमान प्रधान प्रह्लाद सिंह पाल, करुणवीर सिंह तोमर, रामवीर सिंह, आलोक सिंह, जगराम सिंह, समद खां, शीला, शबाना सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा बहू आदि उपस्थित रहीं।