उत्तर प्रदेशकानपुरबड़ी खबर

फास्टैग की अनिवार्यता बाद टोल प्लाजों में कैश लेन हुए बंद, वाहनों की लगी लंबी कतार

बारा टोल प्लाजा पर रात से ही रहा अव्यवस्था का आलम   
दोगुना टोल मांगे जाने पर कर्मचारियों से जमकर हुई बहस
कानपुर देहात।(आरएनएस) सोमवार की रात से हाईवे पर सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग की अनिवार्यता के बाद कैश लेन बंद होने से वाहनों की लंबी कतार लगना शुरू हो गई है। वाहन चालकों ने दोगुना टोल अदा करने के बाद आगे कैंप में फास्टैग बनवाया। कानपुर देहात के बारा टोल प्लाजा पर रात से ही अव्यवस्था का आलम नजर आने लगा। टोल प्लाजा पर बिना फास्टैग वाले वाहनों की लंबी कतार लगना शुरू हो गईं। दोगुना टोल मांगने पर कुछ वाहन चालकों की बूथ कर्मी से झड़प भी हुई वहीं कुछ टोल अदा करने के बाद आगे कैंप में फस्टैग बनवाते नजर आए।
दोगुना टोल मांगे जाने पर कर्मचारियों से हुई बहस –
कानपुर देहात के बारा स्थित टोल प्लाजा पर कैशलेन खत्म होने के बाद सोमवार की रात वाहनों की कतार लग गई। कई वाहन सवार बिना फास्टैग के लेन में घुसे और दोगुना टोल मांगे जाने पर कर्मचारियों से बहस पर उतारु हो गए। रात में कई वाहन सवार दोगुना टोल देकर गुजरे। मंगलवार सुबह यातायात का दबाव बढ़ते ही टोल प्लाजा पर जाम लग गया। कानपुर आने व जाने दोनों तरफ की लेन पर यही हाल रहा। वाहन सवार दोगुने टोल पर बहस करते रहे। टोल डीजीएम मनोज शर्मा ने बताया टोल प्लाजा के पास कैंप लगाकर फास्टैग के लिए जागरूक किया जा रहा है। जबतक सभी वाहनों में फास्टैग नहीं लग जाता समस्या बनी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button