उत्तर प्रदेशजालौनबड़ी खबर
मेडिकल कॉलेज उरई में कोविड स्टार सम्मान समारोह का किया गया आयोजन


जिलाधिकारी डॉ मन्नान अख्तर के द्वारा ज्योति प्रज्वलन के उपरान्त कार्यक्रम का प्रारंभ करते हुए डॉ० छवि जायसवाल (सहायक आचार्य, बालरोग विभाग) के द्वारा प्रधानाचार्य डा0 द्विजेन्द्र नाथ के पद ग्रहण के बाद मेडिकल कालेज की दिशा एवं दशा के सकारात्मक परिवर्तन को प्रोजेक्टर स्क्रीन के माध्यम से स्क्रीन पर सभी उपस्थित सदस्यों को दर्शाया गया। कार्यक्रम में डा0 नूतन अग्रवाल (नोडल अधिकारी कोरोना) के द्वारा कोरोना (कोविड-19) महामारी के विषम समय में जिला प्रशासन के सहयोग एवं व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि कैसे कम समय में जिला प्रशासन के सहयोग से राजकीय मेडिकल कालेज में समस्त व्यस्थाओँ को पूर्ण किया गया। अऩ्य मेडिकल कालेजों की तुलना में राजकीय मेडिकल कालेज जालौन (उऱई) में सभी संसाधन सुलभ करा दिये गये जिसका सीधा लाभ जनपद के वासियों एवं आम जनमानस को मिला। डा0 आरके सिंह (मुख्य चिकित्सा अधीक्षक) नें प्रधानाचार्य के कुशल नेतृत्व एवं प्रबंधन क्षमता की जमकर सराहना की। उन्होनें कहा कि अन्य मेडिकल कालेजों की तुलना में राजकीय मेडिकल कालेज, जालौन में निम्नतम मृत्युदर का होना इस बात का प्रमाण है कि किस समर्पित भाव से मेडिकल टीम नें प्रधानाचार्य के प्रयासों में जान फूंक दी। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण कालेज से डिस्जार्ज होने वाले अति विशिष्ट व्यक्तियों एवं आम जनमानस के फीडबैक फार्म में उनके शब्दों में स्पष्ट रूप से देखा और फीडबैक वीडियो क्लिप्स में सुना जा सकता है। आम जनमानस में कालेज के प्रति बढ़ता हुआ विश्वास सारे प्रमाण स्वतः प्रस्तुत करता है। प्रधानाचार्य के कार्य की सराहना उ0 प्र0 शासन एवं सरकार तक पहुँची है, यहाँ तक कि आमजनमानस एवं ग्राम चौपालों में मेडिकल कालेज की सराहना की चर्चा हो रही है।