कोंच/जालौन।अयोध्या धाम में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण हेतु श्रद्धालु उदारता पूर्वक दान दे रहे हैं। आज भाजपा नगर अध्यक्ष कोंच सुनील लोहिया की माता जी देवी कुमारी लोहिया ने अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम भव्य मंदिर निर्माण हेतु समर्पण राशि भेंट कर सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं संघ की वरिष्ठ सेविका अंजू सिंह, डा. सरोज लोहिया, मंजू लोहिया एड., अनिल लोहिया, प्रवक्ता अवनीश लोहिया, नगर कार्यवाह पवन झा, विस्तारक उपेंद्र, विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष साकेत शांडिल्य, भाजपा उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा,ऋषभ गिरवासिया आदि लोग उपस्थित रहे।