उत्तर प्रदेशजालौनबड़ी खबर
युवा संवाद-संविधान यात्रा शुरू, 26 नवम्बर संविधान दिवस पर जिला मुख्यालय पर होगा समापन


युवा संवाद के दौरान साईट लीड- सुनीता लकड़ा, ब्लॉक लीडर- दीपा बौद्ध कदौरा, नरपाल सिंह कुठोंद, जावेद मंसूरी महेवा ने युवाओं से साथ संवाद के दौरान संवैधानिक अधिकार व युवाओं के अधिकारों पर बात की, और कहा कि हम सबको संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करना होगा तभी, हम सम्मानपूर्ण जीवन जी सकते है। डिजिटल कोऑर्डिनेटर- अब्दुल आलम ने युवाओं के साथ सोशल मीडिया के उपयोग व उसके माध्यम अपने हक-अधिकारों की आवाज़ को कैसे बुलंद करना है, उसके बारे में चर्चा की। रिहाना मंसूरी हिलाल वेलफेयर सोसाइटी ने बताया कि बाबा के इसी संविधान की बदौलत आज हम लोगों की अधिकार व सम्मान मिले है। कार्यक्रम में बाबूलाल परदेशी की सांस्कृतिक टीम ने संविधान के जागरूकता गीत के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। वही युवाओं की भारतीय संविधान की प्रस्तावना की प्रति भेंट की।