उत्तर प्रदेशजालौनबड़ी खबर
दिव्यांग की जमीन हड़पने की कोशिश करने वालों पर एसपी के आदेश पर लिखा मुकदमा


कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम इटहा निवासी दिव्यांग सुघर सिंह पुत्र सीताराम ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया था कि उसकी कृषि योग्य भूमि जालौन तहसील के मौजा धराना में गाटा संख्या 225 में स्थित है। राम सिंह दबंग किस्म का व्यक्ति है और आए दिन लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाता रहता है। इसमें उसका साथ जालौन, बाबई, गोहन, भदवां, सारंगपुर, कुठौंद, लाड़पुरा, उरई, रमानीपुर आदि गांव के लोग देते हैं। पीड़ित का अरोप है कि उक्त लोग संगठित गिरोह के रूप में पहले तो किसी के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराते हैं। बाद में मुकदमे में समझौता करने के नाम पर पीडि़तों से रुपया ऐंठते हैं। उक्त लोग मिलकर उसकी जमीन को भी हड़पना चाहते हैं जिसके चलते उन्होंने गोहन की एक महिला से उसके खिलाफ मुकदमा लिखवाया था। बीती 19 अक्टूबर को वह मुकदमे में पैरवी के लिए जालौन न्यायालय आया था। वहां से वापस घर जाने के लिए वह उरई चौराहे पर खड़ा था तभी उक्त राम सिंह अपने छह सात अज्ञात साथियों के साथ एक कार से वहां आए और समझौता कराने के नाम पर उससे पांच लाख रुपयों की मांग करने लगे। जब उसने रुपए देने से इनकार किया तो उक्त सभी ने उसके खिलाफ और भी फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराकर उसे न्याय दिलाने की मांग की थी। वहीं एसपी के आदेश पर मंगलवार को कोतवाली में सभी बाइस नामजद आरोपियों के साथ ही छह सात अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उक्त मामले को लेकर कोतवाल रमेश चंद्र मिश्र ने बताया कि एसपी के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।