उत्तर प्रदेशजालौनबड़ी खबर
बुन्देलखण्ड क्रांति दल ने बुन्देलखण्ड को पृथक राज्य बनाए जाने के संबंध में दिया ज्ञापन


जैसा कि ज्ञात है कि बुंदेलखंड क्षेत्र सर्वाधिक पिछड़ा हुआ है और पिछड़ा होने की वजह से बुंदेलखंड के सारे किसान मजदूर व्यापारी नौजवान एवं छात्र परेशान है। बुंदेलखंड में रहने वाले किसी भी नौजवान मजदूर युवा के लिए कोई रोजगार की संभावनाएं बुंदेलखंड में नहीं है ऐसा इसलिए है कि उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश व केंद्र सरकार हमेशा बुंदेलखंड के विकास के प्रति उदासीन रही है जब बुंदेलखंड राज्य पुनः अलग बनेगा तभी राज्य का विकास होगा। बुंदेलखंड की जनता की ओर से बुंदेलखंड क्रांति दल के कार्यकर्ता आपको कई बार ज्ञापन के माध्यम से पुनः पृथक बुंदेलखंड राज्य बनाने की मांग कर चुके हैं लेकिन आज तक किसी भी पत्र का कोई भी संज्ञान नहीं लिया गया। अतः हम आपसे बुंदेलखंड के प्रति सहानुभूति पूर्ण व्यवहार की अपेक्षा रखते हैं और एक बार पुनः बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाने की मांग कर रहे हैं।