उत्तर प्रदेशजालौनबड़ी खबर
जय बुंदेला ग्रुप की छात्रा का योग सहायक पद पर हुआ चयन


प्रेस वार्ता के दौरान जय बुंदेला ग्रुप के प्रबंधक आलोक द्विवेदी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए हर्ष के साथ यह बताया कि जनपद में विगत 5 वर्षों से योग को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य जय बुंदेला एजुकेशन ग्रुप द्वारा किया जा रहा है। आज योग स्वास्थ्य बेहतरी के साथ-साथ युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का एक प्लेटफॉर्म बन चुका है। संस्थान से योग शिक्षा प्राप्त करके छात्रा श्रद्धा दुबे पुत्री राजीव कुमार दुबे का योग वेलनेस सेंटर में योग सहायक पद पर चयन हुआ। जोकि संस्था के लिए व पूरे समाज के लिए बहुत ही गौरव की बात है।