उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर
नियुक्ति के दो दिन बाद ही उपजा के तहसील अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया

कोंच (पीडी रिछारिया) उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) के नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष राममोहन रिछारिया ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। अपनी नियुक्ति के दो दिन बाद ही आए उनके त्यागपत्र में कारण निजी व्यस्तताएं बताई गई हैं।
गौरतलब है कि अभी दो दिन पहले ही कस्बे के मियांगंज स्थित मीडिया हाउस पर संगठन के प्रांतीय और जिले के पदाधिकारियों की मौजूदगी में उपजा की तहसील इकाई का गठन किया गया था जिसमें राममोहन रिछारिया को तहसील इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। रविवार को रिछारिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिलाध्यक्ष को भेजे गए अपने त्यागपत्र में कहा गया है कि वह निजी कारणों के चलते अपना त्यागपत्र दे रहे हैं।