उत्तर प्रदेशजालौनबड़ी खबर
माताओं से होने वाले एचआईवी संक्रमण से बच्चों का हो सकता है बचाव


जिला क्षय रोग अधिकारी डा. सुग्रीव बाबू ने कहा कि इन संस्थाओं द्वारा जो एचआईवी संक्रमित महिलाओं को सुरक्षा किट वितरित की जा रही है। वह उनके लिए इस कोरोना काल में मददगार साबित होगी। ममता संस्था के परियोजना अधिकारी पुरुषोत्तम तिवारी ने बताया कि अक्तूबर 2019 से जुलाई 2020 के बीच जिन एचआईवी संक्रमित महिलाओं का प्रसव हुआ है। ऐसी महिलाओं को संस्था द्वारा चिह्नित किया गया था। इन महिलाओं को गुरूवार को सुरक्षा किट दी गयी। जिन आधा दर्जन महिलाओं को यह किट दी गई है, वह इसका उपयोग कर सकती है। जिन महिलाओं को आज सामग्री वितरित की जा रही है, उनके बच्चे एचआईवी संक्रमण से सुरक्षित हैं। इससे न सिर्फ उनके पोषण में मदद मिलेगी। बल्कि सुरक्षा किट से वह वे संक्रमण को भी रोक सकेंगी। उन्होंने कहा कि अब ऐसी दवाएं आ गई है, जिसकी बदौलत एचआईवी संक्रमित मां से होने वाले बच्चे को एचआईवी संक्रमण से बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में एचआईवी संक्रमित महिलाओं को ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है। इसलिए संस्था की ओर से यह मदद उन्हें दी जा रही है। इस दौरान डा. एसके पाल, शहनवाज खान, नुरुल हुदा, सुरजीत सिंह, संजय अग्रवाल, आलोक मिश्रा, परामर्शदाता आदर्श कुमारी, राजीव उपाध्याय आदि मौजूद रहे।