उत्तर प्रदेशजालौनबड़ी खबर
आयुष्मान मित्रों ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के सपनों को किया साकार


जनपद में आयुष्मान भारत योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ आशीष कुमार झा ने बताया कि शासकीय चिकित्सालयों में नियुक्त किये गए दस आयुष्मान मित्र योजना की रीढ़ की हड्डी हैं। जनपद के लाभार्थियों को समुचित सुविधाएं, अस्पताल में भर्ती से डिस्चार्ज करने और क्लेम प्रक्रिया को पूरी करने की जिम्मेदारी आरोग्य मित्र की ही होती है, जो एक योद्धा की तरह योजना को जीवंत बनाकर रखने में अभूतपूर्व योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में सभी सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला महिला अस्पताल व जिला अस्पताल के साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान मित्र तैनात हैं। उन्होंने बताया कि सभी आयुष्मान मित्र अपने कार्य मे दक्ष हैं। विशेष रूप से राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन में नियुक्त आरोग्य मित्र मुजाहिद, पूर्व में सीएचसी जालौन में नियुक्त अन्नपूर्णा, माधौगढ़ सीएचसी में स्वाति व कदौरा सीएचसी में अभिषेक योजना के सफलता में अपना भरपूर योगदान दे रहे हैं।
