बसपा से निष्कासित पदाधिकारियों ने पूर्व विधायक के आवस में की अहम बैठक

उरई। आज दिन मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी से पूर्व विधायक संतराम कुशवाहा के आवास पर बसपा से निष्कासित पदाधिकारियों की एक अहम बैठक की गई। जिसमें बसपा से बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार की नीतियों के खिलाफ जमकर भाषणबाजी की।

बैठक में कहा गया कि अगर बुंदेलखंड में बहुजन समाज पार्टी को जिताना है तो सबसे पहले लालाराम अहिरवार को उनके पद से हटाना होगा। अन्यथा आगामी विधान सभा चुनावों में बुंदेलखंड में बहुजन समाज पार्टी को जनपद जालौन सहित सभी सीटों में हार का सामना करना पड़ेगा। साथ ही यह भी कहा कि लालाराम अहिरवार की नीतियों की वजह से आज उर्जा पूर्ण कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी हताश है और उनके साथ अन्याय भी किया गया है। जिसका उदाहरण जिला पंचायत चुनाव में साफ तौर पर देखा जा सकता है। अगर लालाराम अहिरवार की नीतियां सही होती तो समूचे बुंदेलखंड में बसपा का परचम लहराता लेकिन पर चंद रुपयों के लालच में लालाराम अहिरवार ने अपने ईमान को बेचते हुए ऐसे लोगों को टिकट दिया जिनका स्थानीय तौर पर कोई वजूद नहीं है।
हम पद व पार्टी से निष्कासित जरूर हैं लेकिन हमारा उद्देश्य सिर्फ बहन मायावती को एक बार पुनः प्रदेश मुखिया बनाना है और यह हमारा सपना जरूर पूरा होगा जिसके लिए हम अपनी पूरी ताकत लगा देंगें। लेकिन ऐसे लोग जो पार्टी में रहकर दीमक की तरह पार्टी को खोखला करते जा रहे है सबसे पहले बाहर का रास्ता दिखाना होगा क्योंकि यह लोग पार्टी के साथ धोखा कर रहे है जिससे पार्टी संगठन को काफी नुक्सान उठाना पद सकता है। इस दौरान पूर्व विधायक संतराम कुशवाहा सहित कीरत दोहरे पूर्व बुंदेलखंड प्रभारी झांसी एवं चित्रकूट मंडल, उदयवीर सिंह दोहरे पूर्व जिला महासचिव, जगजीवन अहिरवार चेयरमैन प्रतिनिधि नगर पालिका कालपी, शैलेंद्र शिरोमणि पूर्व जिला अध्यक्ष, जितेंद्र दोहरे, डॉ राम शंकर प्रजापति, संतोष भास्कर, परशुराम पाल पूर्व जिला अध्यक्ष, अतुल गौतम पूर्व सेक्टर महासचिव, नाथूराम बौद्ध, मनोज दिवाकर, श्याम बाबू पूर्व प्रधान मिर्जापुर जागीर, संतोष प्रजापति, चंद्रेश कुमार उर्फ गुड्डू लालपुरा, मुन्ना लाल ठेकेदार सींगपुरा, राजपाल, राधेश्याम चौधरी, इंदल सिंह कुशवाहा, राजीव कुमार, अजय कुमार, प्रकाश चंद्र, अरुण कुमार, सुशील चौधरी, आरपी कुशवाहा, बलवीर सिंह कुशवाहा, संजीव कुमार अटरिया, राहुल कुमार माधौगढ़, रामकुमार राही, ओम प्रकाश, नंदकिशोर दोहरे आदि तमाम बसपा मिशनरी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।



