उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

पति ने पत्नी के चेहरे पर धारदार हथियार से हमला कर किया मरणासन्न

कोंच (पीडी रिछारिया) सर्किल के नदीगांव थाना क्षेत्र के गांव गिदवासा से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक व्यक्ति ने रात में सो रही अपनी पत्नी के चेहरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मरणासन्न अवस्था में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गिदवासा निवासी 35 वर्षीय ज्योति देवी 29/30 की रात घर के अंदर सो रही थी तभी उसके पति राजेश ने उसके चेहरे पर लोहे के धारदार वसूले से कई वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने मरणासन्न ज्योति को सीएचसी कोंच ले जाकर भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने गंभीर हालत देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यूपी 112 पीआरबी पति राजेश को हिरासत में लेकर थाने ले गई जहां घटना को लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। पति ने पत्नी पर क्यों जानलेवा हमला किया, इसका फिलहाल कोई कारण अभी सामने नहीं आ सका है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पति को हिरासत में लिया गया है, घटना को लेकर अगर कोई तहरीर दी जाती है तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ज्योति के एक बच्चा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button