उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

न्याय नहीं मिला तो अनशन पर बैठेगी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं

उरई। स्वयं सहायता समूह की जिलाध्यक्ष क्रांति पटेल एवं प्रवीणा यादव आदि समूह की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंच जिलाधिकारी को सम्बोधित मांग पत्र जन सुविधा केंद्र में दर्ज करवाया है।
समूह की जिलाध्यक्ष क्रांति पटेल ने बताया है कि ग्राम पंचायत में स्वयं सहायता समूह से शौचालय एवं महिला मेड की भर्ती की जा रही है जिसमें ग्राम प्रधान, सचिव एवं खण्ड विकास अधिकारी के माध्यम से मनमाने तरीके से भर्ती की जा रही है। जबकि पत्रांक संख्या 2178 में गाइडलाइंस का पालन करना अनिवार्य था। लेकिन ब्लाक के बीएमएम सचिव की मिली भगत से जो महिला पहले से एक कार्यरत है उसी को दूसरा कार्य दिया जा रहा है। जिससे गरीब महिलाएं वंचित हो रही है तथा आपसी मतभेद हो रहे है साथ ही समूह चलाना भी बंद होने की कगार पर जा रहा है। समूह की महिला अध्यक्ष का आरोप है कि कलस्टर इटौरा में फर्जी तरीके से धनराशि निकाली जा रही है जिसकी जांच के आदेश आपके द्वारा दिये गये थे मगर आज तक इस मामले की जांच नहीं हुई। सहायता समूह की महिलाओं ने कहा कि अगर न्याय नहीं मिलता है तो 4 अगस्त से कलेक्ट्रेट परिसर में उपवास पर बैठने के लिए मजबूर होगी जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button