उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबरराजनीति

महंगाई की मार से आम जनता परेशान, बिगड़ा घर का बजट : रामेन्द्र त्रिपाठी

जालौन। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवाहन पर उत्तर प्रदेश में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं से दुर्व्यवहार, सपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न एवं किसानों पर थोपे जा रहे काले कृषि कानून तथा भाजपा सरकार द्वारा पंचायत चुनाव में लोकतंत्र को किए गए शर्मशार के विरोध में आज प्रदेश स्तरीय धरना एवं विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसके अंतर्गत जनपद जालौन के तहसील परिसर में सभी समाजवादी कार्यकर्ता व पूर्व विधायक दया शंकर वर्मा सहित पूर्व विधायक प्रतिनिधि दीपू त्रिपाठी, ज़िला पंचायत सदस्य शहजादपुर रामेन्द्र त्रिपाठी, इकवाल मंसूरी, सोनू मंसूरी, संजू कठेरिया, महेंद्र कठेरिया, मान सिंह वर्मा, रामदास यादव, श्याम यादव कुठोन्द, मयंक पांडेय, अंशुल गुर्जर, थोपन यादव, रहमान मंसूरी, गोपाल सिहारी, जीतू नायक महिया, पुनीत मुदगल, अरविंद यादव, महेश चंद्र विश्वकर्मा व अन्य कार्यकर्ता आयोजित विरोध प्रदर्शन में मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button