विभिन्न दलों से आए दर्जनों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

उरई। 14 जुलाई दिन बुधवार को समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष नवाब सिंह यादव के समक्ष सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी के प्रधान कार्यालय में संपन्न हुआ। जिसमें विभिन्न दलों के दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पार्टी के जिला अध्यक्ष नवाब सिंह यादव के लावा अशोक राठौर शिक्षक नेता जितेंद्र खटीक पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा जमला उद्दीन पप्पू नगर अध्यक्ष वेद प्रकाश यादव दिनेश जैसारी जिला पंचायत सदस्य नगर महासचिव शबीउद्दीन, आर एल विश्वकर्मा, वीरेंद्र सिंह यादव जिला महामंत्री जैनुल्लाब्दीन, शिवम निरंजन धगुवांकला, सर्वेश कुमार (लल्ला यादव) विधानसभा अध्यक्ष मजदूर सभा आदि मौजूद रहे। जिन के समक्ष अन्य दलों से आए 37 लोगों ने सपा मुखिया अखिलेश यादव की नीतियों में आस्था रखते हुए समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता को ग्रहण किया। जिनका सपा जिलाध्यक्ष नवाब सिंह यादव एवं अन्य सपा नेताओं ने फूल माला पहनाकर हार्दिक स्वागत किया। सदस्यता ग्रहण करने वालों में माजिद खान नेतराम निरंजन इंदु प्रकाश उर्फ जीतू कुशवाहा देवेंद्र चौधरी जगदीश सैनी मोहम्मद आसिफ शशीकांत उदय पाल अस्तर मंसूरी इमरान शेख इजहार खान मोहम्मद हनीफ उर्फ छोटे बाबू बृज भूषण सिंह एडवोकेट आलोक सिंह शेर सिंह राम भरत छोटे राजा पटेल राकेश कुमार पटेल निखिल कुमार पटेल श्याम करण कुशवाहा डॉ कमलेश कुमार वर्मा रामबाबू कुशवाहा वासुदेव पटेल प्रदीप कुमार कुशवाहा झुण्डन सिंह कुशवाहा भगवानदास अहिरवार श्री प्रकाश अहिरवार राजेश कुमार अहिरवार राकेश चौधरी अरुण चौहान हेमंत यादव संजय राठौर विक्रम सिंह परिहार विनोद तिवारी पवन निरंजन आलोक अहिरवार ओम प्रकाश पटेल वीरेंद्र कुशवाहा राम सिंह कुशवाहा रिंकू पटेल सुशील प्रजापति शिवाजी पाल मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा उरई से पूर्व प्रत्याशी महेंद्र कठेरिया ने कहा कि जिन लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की है उनको बहुत-बहुत बधाई और आशा करते हैं की सभी लोग समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने का काम करेंगे इस दौरान शिक्षक नेता अशोक राठौड़ ने कहा कि सभी को मिलकर भाजपा की गलत नीतियों को गांव गांव तक पहुंचा कर उजागर करना है साथ ही सपा मुखिया अखिलेश यादव की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करना है जिससे 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार प्रदेश में आए। इसके उपरांत जिला अध्यक्ष नवाब सिंह यादव ने कहा कि सपा में आने वाले हर व्यक्ति को पूरा सम्मान मिलेगा। उन्होंने उपस्थित सपाइयों से कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के विरोध में 15 जुलाई दिन गुरुवार को होने वाले तहसील स्तरीय धरनों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो और धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का काम करें।