उरई/जालौन।शनिवार 30 जनवरी 2021 को जनपद जालौन के जिला मुख्यालय उरई में स्थित गांधी मार्केट के गांधी चबूतरा पर भाजपा छोड़ सभी दलों के नेताओं व किसान नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 73वीं पुण्यतिथि पर उपवास रखा।
उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्वदलीय किसान मोर्चा के संयोजक कैलाश पाठक ने की। उक्त कार्यक्रम दोपहर 11 बजे से 2 बजे तक चला जिसमें भाजपा को छोड़कर सपा बसपा कांग्रेस भाकपा माले के अलावा भाकपा पार्टी के कई नेता उपस्थित रहे। इसके उपरांत जनपद के मशहूर गायक भाई मिर्जा साबिर बेग ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर धार्मिक गीत प्रस्तुत किये। इस दौरान सर्वदलीय किसान मोर्चा में प्रमुख रूप से समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव उर्फ दादी पुष्पेंद्र यादव सुरेंद्र नौकरी शफीकुर्रहमान मिर्जा साबिर बेग कृष्ण पाल सिंह नन्नू राजा कैलाश पाठक प्रदीप दीक्षित जीवन बाल्मिक अशोक द्विवेदी अशोक गुप्ता शिवेंद्र प्रताप यादव महेंद्र कठेरिया जितेंद्र यादव राजीव नारायण मिश्रा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनुज मिश्रा कांग्रेस शहर अध्यक्ष रेहान सिद्दकी कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष श्यामसुंदर चौधरी रामराजा मुसमरिया सिद्धार्थ दिवालिया हिमांशु समाधिया आनंद ठाकुर संजय यादव आलोक शुक्ला राम कुमार चौहान आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।