उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

परमिट शर्तों का उल्लंघन करने वाली दो बसों पर कार्रवाई, पुलिस अभिरक्षा में खड़ी कराई गईं

एआरटीओ प्रवर्तन राजेश कुमार ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, यात्रियों को रोडवेज बसों से सुरक्षित भेजा गया गंतव्य

उरई। जिलाधिकारी समीर के निर्देश एवं मार्गदर्शन में जनपद में अवैध परिवहन, बिना परमिट वाहन संचालन तथा परमिट शर्तों के उल्लंघन के विरुद्ध परिवहन विभाग द्वारा सघन प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) राजेश कुमार के नेतृत्व में वाहनों की चेकिंग की गई। अभियान के दौरान परमिट शर्तों का उल्लंघन कर संचालित की जा रही दो बसों के विरुद्ध चालान एवं निरुद्ध करने की कार्रवाई की गई। दोनों बसों को पुलिस अभिरक्षा में संकट मोचन मंडी चौकी, थाना आटा में खड़ा कराया गया। कार्रवाई के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा।

बसों में सवार यात्रियों को तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) की बसों के माध्यम से सुरक्षित एवं सकुशल उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
परिवहन विभाग के अनुसार जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में अवैध परिवहन, बिना परमिट संचालन और परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों एवं चालकों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। नियम विरुद्ध वाहन संचालित पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button