भारतीय होलकर महासभा की बैठक में समाज की एकजुटता पर मंथन, राम प्रताप ‘पप्पू पाल’ बने जिला संरक्षक
पाल-बघेल-गड़रिया समाज के उत्थान, संगठन विस्तार और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर हुई चर्चा

रामपुरा। नगर पंचायत रामपुरा स्थित कृष्णा हेल्थ क्लब में रविवार, 20 सितंबर को भारतीय होलकर महासभा जनपद जालौन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के विभिन्न ब्लॉकों से पाल समाज के युवाओं एवं संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन के विस्तार के साथ-साथ समाज की एकजुटता, सामाजिक उत्थान और राजनीतिक भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पाल, बघेल एवं गड़रिया समाज के युवाओं में संगठन और सामाजिक कार्यों को लेकर काफी उत्साह है। आवश्यकता इस बात की है कि इस ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को संगठन से जोड़ा जाए।

बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्याओं को समझा जाए और उसके उत्थान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं। साथ ही समतामूलक समाज के निर्माण, सामाजिक एकजुटता तथा समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी बढ़ाने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।
राम प्रताप ‘पप्पू पाल’ को मिली जिम्मेदारी –
बैठक के दौरान संगठन के आगामी विस्तार और सामाजिक गतिविधियों को लेकर चर्चा के बाद उपस्थित सदस्यों की सहमति से श्री राम प्रताप उर्फ पप्पू पाल कंझारी को भारतीय होलकर महासभा का जिला संरक्षक बनाए जाने की घोषणा की गई। उपस्थित सदस्यों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग का भरोसा दिलाया। बैठक में समाज के युवाओं की सक्रिय भागीदारी, संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और सामाजिक मुद्दों पर सामूहिक रूप से आवाज उठाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।
ये लोग रहे मौजूद –
बैठक में अमर सिंह पाल मई, अनिल पाल कुठौंद, लोकेंद्र पाल सिकरी जरहा, डॉ. त्रिलोक पाल रामपुरा, मंगल पाल बीडीसी महूटा, चंद्रप्रकाश बीडीसी किशुनपुरा, एडवोकेट मोहित पाल जमालपुर, एडवोकेट राहुल पाल रामपुरा, रिंकू पाल किशुनपुरा, महेश पाल कर्रा, वीरू पाल रामपुरा, संतोष पाल कर्रा, पुष्पेंद्र पाल किशुनपुरा, ब्रजपाल कर्रा, रामवीर पाल जमालपुरा, रिंकू पाल प्रधान मोतीपुर, ज्ञान सिंह पाल जमालपुरा, देवेश पाल जमालपुरा, नरपाल पाल नौरेजपुर, तेज सिंह पाल रामपुरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



