उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

एसडीएम ने वाहन स्वामियों को हेलमेट लगाकर चलने की दी चेतावनी

नगर के प्रमुख स्थानों पर जलवाए अलाव, दुकानदारों को दुकानों में साफ सफाई रखने की हिदायत दी

कोंच (पीडी रिछारिया) एसडीएम अतुल कुमार ने शुक्रवार देर शाम नगर के प्रमुख सबसे व्यस्ततम मारकंडेश्वर तिराहे पर पहुंचकर शीत लहर को देखते हुए सर्दी से बचाव के इंतजाम देखे, साथ ही वहां दुकानों का निरीक्षण भी किया दुकानदारों को दुकानों में साफ सफाई रखने व दुकानों के सामने वाहन नहीं खड़ा करने की कड़ी हिदायत दी।

उन्होंने दुकानों के बाहर कचरे के भरे कूड़ेदानों को देखकर नाराजगी व्यक्त की व दुकानदारों से जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कहा। उन्होंने वाहन स्वामियों को भी हेलमेट लगाकर चलने की चेतावनी देकर जाने दिया। उन्होंने कस्बे में विभिन्न प्वाइंटों पर नगरपालिका द्वारा लगाए गए अलावों का भी रियलिटी चेक किया। ठंड में ठिठुर रहे लोगों को अलाव जलवाकर उनकी ठंड दूर करने का भी प्रयास किया।

उन्होंने कहा, शासन के सख्त निर्देश हैं कि कोई भी व्यक्ति इस भीषण शीत लहर में खुले में न सोए, अगर इस शीत लहर के दौरान ऐसे व्यक्ति मिलें तो उनको चिन्हित कर उनको तत्काल अवगत कराएं ताकि उन्हें शासन की ओर से कंबल उपलब्ध कराए जा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button