उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

महिला सशक्तिकरण रैली का जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही हुआ जोरदार स्वागत

उरई/जालौनमहिला सशक्तिकरण रैली का आज जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही जोरदार स्वागत हुआ। जनपद की सीमा में पहुंचते ही रैली में शामिल महिला पुलिसकर्मियों पर फूल बरसाए गए और माला पहनाई गई। नवरात्रि के मौके पर मातृशक्ति की रैली हमीरपुर से उरई पुलिस लाइन तक जगह जगह स्वागत कर फूलों की बरसात की गई, रैली के जरिए नारी सुरक्षा सम्मान व स्वाबलंबन को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन से महिला सशक्तिकरण रैली को रवाना किया था। यह रैली विभिन्न जनपदों से होती हुई ललितपुर तक जाएगी। आज महिला सशक्तिकरण रैली उरई पुलिस लाइन में रुकेगी, पुलिस लाइन में महिला सशक्तिकरण पुलिस लाइन में पहुंचते ही पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने ढोल व फूल, मालाओं से भव्य स्वागत किया। पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने महिला सशक्तिकरण महिला पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने समस्त महिला सशक्तिकरण महिला पुलिस कर्मियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। पुलिस लाइन से कल सुबह 9:30 से रैली को पुनः हरी झंडी दिखाकर संबंधित जनपद के लिए रवाना होगी। रैली में महिला पुलिसकर्मी बाइको व वाहनों पर सवार है। महिला सशक्तिकरण रैली ने जैसे ही सीमा में प्रवेश किया आला अधिकारियों के साथ सामाजिक संगठनों ने भव्य स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button