अखिल भारतीय व्यापार मंडल ने व्यापारियों को किया सम्मानित

जालौन। व्यापारी दिवस पर अखिल भारतीय व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष ने नगर के गल्ला व्यापारियों को सम्मानित करते हुए उन्हें उन्हें प्रशस्ति पत्र भेंट किया। इस दौरान ढाई दर्जन व्यापारी सम्मानित किए गए।
व्यापारी दिवस के दौरान अखिल भारतीय व्यापार मंडल व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल, प्रदेश मंत्री सिद्धू शिवहरे के निर्देशन पर संगठन के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र दिवोलिया ने गल्ला मंडी परिसर में व्यापारी कार्यालय पर तकरीबन ढाई दर्जन व्यापारियों को माला पहनाकर उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान व्यापारी प्रेम दास गुप्ता, राज विश्नोई, योगेश अग्रवाल, महेंद्र राठौर, जगदीश प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, देवेंद्र यादव, मोहन कुशवाहा, बाला प्रसाद, बृजमोहन निरंजन, चतुर सिंह, शिव शंकर, जगदीश प्रसाद, राम शंकर शुक्ला, राजू श्रीवास्तव, मानसिंह वर्मा, पंजाब सिंह आदि ढाई दर्जन व्यापारियों को व्यापारी दिवस पर माला पहना कर सम्मानित किया गया।