उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

फर्जी वसीयत दिखाकर पीड़ित महिला ने जमीन हड़पने का लगाया आरोप, एसडीएम से की शिकायत

जालौन (ब्रजेश उदैनियाँ) पति की मौत के बाद परिवारजनों द्वारा फर्जी तरीके से वसीयत दिखाकर दाखिल खारिज करके जमीन हड़पने की शिकायत पीड़ित महिला ने उप जिलाधिकारी से की।
सीमा देवी पत्नी स्वर्गीय विजय पाल सिंह ग्राम सिहारी दाउदपुर हाल निवासी रामेश्वर नगर कॉलोनी उरई ने उप जिलाधिकारी से शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उसके पति की मौत के बाद उसकी जमीन ग्राम खजुरी तथा करनपुरा मौजा में थी। जिस पर उसके परिवार के यशपाल तथा संतान सिंह ने फर्जी वसीयत कर तहसील के कर्मचारियों से सांठ-गांठ करके अवैध तरीके से दाखिल खारिज करवा लिया तथा उसे जमीन से बेदखल कर दिया। जब उसे पता चला तो पीड़ित महिला ने अपने नाते रिश्तेदारों से उक्त संबंध में बात कही लेकिन किसी ने भी उसकी बात नहीं मानी। जिससे वह परेशान होकर महिला उच्च अधिकारियों से लिखित शिकायत की एवं न्याय की गुहार लगाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button